फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीटीबी स्कूल एकेडमी और ऋषभ रेड ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन

फोटो
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर रविवार को 14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में जूनियर वर्ग के दो मैच हुए। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने मैच जीते।
पहले मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। इसमें अरनव ने 49, खुशी ने 39, सहल ने 40 और अर्शदीप ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में सुभान ने 2, शिव ने 3, अभिजीत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा इलेवन की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 177 रन बनाए। इसमें सुभान ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में कुणाल और वैभव ने तीन तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 161 रन बनाए। इसमें भाविक ने 44 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में अरहान ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने 17.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए और 3 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से रिहान ने 47 रन बनाए। गेंदबाजी में देव, केशव और अर्जुन ने दो दो विकेट लिए। मैच से पूर्व जूनियर वर्ग के टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडवोकेट आनंद कश्यप ने किया। इस मौके पर रजनीश कौशल, राहुल सिंह, रोहित कुमार आदि रहे। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि सोमवार को चार मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें