फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जूनियर वर्ग में जीटीबी, सब जूनियर वर्ग में ऋषभ एकेडमी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
- पानीपत में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, मेरठ की टीमों ने किया कमाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पानीपत में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और सब जूनियर वर्ग में ऋषभ एकेडमी की टीम विजेता रही। मैच के बाद विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
फाइनल मुकाबले में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 241 रन बनाए। इसमें अरनव ने 75, हमजा ने 40, आदित्य ने 37, निशांत ने 36 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आईश ने चार, मन्नू ने दो और केशव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी येलो की टीम 19.3 ओवर में 229 रन ही बना सकी। इसमें इशांत ने 44, भाविक ने 42, रितिक ने 32, आयुष ने 31 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में देव शर्मा ने तीन, वैभव ने दो, आरव और अभय ने भी दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग के फाइनल में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी जूनियर की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। इसमें अक्श ने 41, फवाज ने 40, प्रत्यक्ष ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में लक्ष्य ने दो, आरोहन ने तीन, आयुष ने दो, आरिश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की टीम ने 19.5 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए और दो विकेट से जीत प्राप्त की। इसमें राघव ने 55, आरिश ने 52, विराट ने 53 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

गेंदबाजी में आरजू, फवाज, अक्श ने दो-दो विकेट लिए। मैच के बाद कोमल, खुशबू, पूजा, रजनी आदि ने सभी विजेता और उपविजेता टीम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नीरव, बल्लेबाज दक्ष चुने गए। जूनियर में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज वैभव, बल्लेबाज अरनव को चुना गया। फवाज, अक्श, युग, आरोहन सहित अन्य को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें