फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीटीबी ने ऋषभ एकेडमी को एक विकेट से हराया

Mon, 20 Jul 2026 06:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ी
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें जीटीबी क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट पर 223 रन बनाए। शौर्य ने 48, आदित्य ने 44, दक्ष ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कुणाल, अवी और अभय ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 24.3 ओवर में 9 विकेटपर 224 रन बनाकर एक विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से आर्नव ने 60, दिव्यराज ने 52 रनों की पारी खेली। अक्षय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच बल्लेबाजों को आउट किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें