संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सीनियर वर्ग के दो मैच खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत प्राप्त की।
पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम ने 19.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसमें आदित्य ने 53, अभिजीत ने 40, अरनव ने 38, दीपांशु ने 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आहद ने तीन, शिव ने चार, दिव्य ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने 19.1 ओवर में आठ विकेट खोकर 175 रन बनाए और दो विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से दिव्य ने 47, रिहान ने 39, विशाल ने 37, रोनित ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य ने दो, पार्थ ने तीन, आईश ने तीन विकेट लिए।
दूसरे मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 165 रन बनाए। इसमें पार्थ ने 41, मनन ने 40, दीपांशु ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में श्रेष्ठ ने तीन, खुशी ने तीन और आकाश ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने 19.1 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से विशाल ने 40, आरिश ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में हिमांशु ने चार, वैभव ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को भी एक मैच खेला जाएगा।