गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद टीम और शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी
विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के वार्म अप मुकाबले में जूनियर और सब जूनियर के हुए मैच
संवाद न्यूूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रहे विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के वार्म अप मुकाबले में सब जूनियर वर्ग में खेले गए मुकाबले में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और जूनियर वर्ग के मुकाबले में मेरठ इलेवन की टीम ने जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला सब जूनियर वर्ग में खेला गया। जिसमें ऋषभ जूनियर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। श्रीयांश ने 41 रन, प्रत्यक्ष ने 40 रन रन बनाए। ऋषभ जूनियर की ओर से रियान ने तीन विकेट लिए, जबकि अब्दुल, वंश, निखिल और प्रिंस को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ जूनियर की टीम 17.5 ओवर में 151 रन पर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से प्रिंस ने 40 रन, रियान ने 39 रन बनाए।
दूसरा मुकाबला जूनियर वर्ग में खेला गया जिसमें मेरठ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। उनकी ओर से उवेश ने 55 रन, अक्ष ने 40 रन बनाए। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी चैंपियन की ओर से सार्थक ने तीन, शिवांश और लक्ष्य ने 2-2 और प्रिंस ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट चैंपियन की टीम 17.1 ओवर में 140 रनों पर ऑल आउट हो गई। विवेक ने भी चार विकेट चटकाए। आरिश को एक विकेट मिला। कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को भी दो वार्म अप मैच खेले जाएंगे।