फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की वेबसाइट ठप, व्यापारी नहीं भर सके रिटर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जीएसटी की साइट ठप होने के कारण बृहस्पतिवार को व्यापारी जीएसटी की रिटर्न नहीं भर सके। छोटे व्यापारियों के लिए जीएसटीआर 3 बी भरने की आखिरी तारीख 24 जनवरी है।
विज्ञापन

जीएसटी सलाहकार संजीव गुप्ता (एडवोकेट) ने बताया कि जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं हो रहा था। जानकारी करने पर पता चला कि वेबसाइट ठप हो गई है। देर शाम तक जीएसटी पोर्टल सुचारु रूप से कार्य कर नहीं कर था। मेरठ में 50 हजार से ज्यादा व्यापारी जीएसटी में पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 15 हजार ऐसे हैं जो जिनका टर्नओवर 5 करोड़ सालाना से कम है, जो छोटे व्यापारियों की श्रेणी में आते हैं। एसजीएसटी के एडिशनल कमिश्नर संपूर्णानंद पांडे का कहना है कि जीएसटी पोर्टल से संबंधित जो भी समस्याएं आती हैं, उसे समय-समय पर दूर किया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें