अपर आयुक्त के नेतृत्व में पहुंची टीम
सर्वे का नेतृत्व अपर आयुक्त ग्रेड-दो सुशील कुमार सिंह कर रहे थे। आठ गाड़ियों के काफिले के साथ जांच टीम मौके पर पहुंची। टीम में ज्वाइंट कमिश्नर अमित कुमार पाठक, ज्वाइंट कमिश्नर मनीषा शुक्ला समेत कई अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग सिस्टम और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले।
पहले भी हो चुका है सर्वे
जीएसटी विभाग के सूत्रों के अनुसार इस फर्म में हर स्तर पर जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि चार साल पहले भी इस औद्योगिक इकाई में जीएसटी विभाग की ओर से सर्वे किया जा चुका है। हाल के दिनों में कर चोरी रोकने के लिए विभाग लगातार बोगस फर्मों को चिह्नित कर कार्रवाई कर रहा है।
शहर के अन्य इलाकों में भी जांच
मंगलवार को जीएसटी विभाग ने शहर के अन्य हिस्सों में भी सर्वे किए। मेजर ध्यानचंद नगर क्षेत्र में सीटीओ संजीव के नेतृत्व में चार फर्मों की सुबह 10 से 11 बजे के बीच जांच की गई। इसके बाद वहां की टीम के सदस्य भी मवाना रोड स्थित फर्म में सर्वे में शामिल हुए।
रिपोर्ट बुधवार को होने की संभावना
जीएसटी विभाग के अनुसार सर्वे और जांच की प्रक्रिया अभी जारी है। स्टॉक और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद बुधवार को इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट जारी की जा सकती है।