फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर की जीएसटी एसआईबी की टीम का छापा, उद्यमियोें ने किया विरोध

विज्ञापन
शामली में तांबा फैक्टरी में पहुंची जीसएसटी की एसआईबी टीम। स्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
उद्यमियों के विरोध के चलते टीम बिना कार्रवाई के लौटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सहारनपुर की जीएसटी की एसआईबी की टीम ने पुलिस के साथ शहर की औद्योगिक इकाई पर छापा मारा। टीम के आने की सूचना पर जिले के आईआईए और लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और एसआईबी की टीम की कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे उद्यमी के उत्पीड़न की कार्रवाई बताया। इसके बाद टीम बिना कार्रवाई के लौट गई।
सहारनपुर मंडल मुख्यालय से शनिवार शाम को जीएसटी के उपायुक्त आरबी के निर्देश पर गठित टीम ने शहर के पानीपत रोड स्थित निर्मल जैन की औद्योगिक इकाई के यहां पहुंची। टीम के आने की सूचना पर आईआईए के चेयरमैन विशाल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन आशीष जैन, लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष आलोक जैन आदि मौके पर पहुंचे और एसआईबी टीम का विरोध किया।
विज्ञापन

उद्यमियों ने कहा कि जब जीएसटी की केंद्रीय टीम चार माह पहले आकर जीएसटी संबंधित जानकारी इकाई से ले चुकी है। अब राज्य की टीम का शामली की फर्म के आने का कोई औचित्य नहीं है। यह नियम विरुद्ध है और उद्यमी का उत्पीड़न है। अनावश्यक तरीके से किसी उद्यमी, व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व चेयरमैन आशीष जैन ने कहा कि उद्यमियों ने मंडल की जीएसटी की एसआईबी टीम के नियम विरुद्ध आने पर विरोध किया। इसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

दूसरी तरफ एसआईबी के उपायुक्त आरबी सिंह ने बताया कि उनकी टीम शामली गई थी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उधर, उद्यमी निर्मल जैन का कहना है कि एसआईबी की टीम ने उनके यहां कोई कार्रवाई नहीं की। टीम के बारे में पता चला है कि उन्हें कहीं और जाना था, लेकिन गलती से उनकी औद्योगिक इकाई में पहुंच गई थी।

शामली में तांबा फैक्टरी में पहुंची जीसएसटी की एसआईबी टीम। स्रोत वीडियोग्रेब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें