60 करोड़ का लिया क्लेम
पिछले दिनों सीजीएसटी टीम ने खुलासा किया था, जिसमें फर्जी कंपनियों के फर्जी जीएसटी बिल 297 करोड़ तक के बना लिए थे। इन फर्जी कंपनियों के फर्जी बिलों पर सरकार से 60 करोड़ रुपये रिफंड भी मिल गया था। इस फर्जीवाड़े में टैक्स अधिवक्ता, चार्टेड अकाउंटेंट भी शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसमें दिल्ली, गाजियाबाद के लोग भी शामिल थे।
टैक्स चोरी के डेढ़ दर्जन मामले
जीएसटी के तहत 25 लाख से ज्यादा की टैक्स चोरी के करीब डेढ़ दर्जन मामलों की सूची जीएसटी काउंसिल को भेजी जा रही है, जीएसटी काउंसिल की इन्वेस्टिगेशन विंग ऐसे मामलों की निगरानी करेगी।
होगी सख्ती, टैग सिस्टम लागू होने पर बढ़ेगा टैक्स
ट्रकों आदि वाहनों पर लगने वाले टैग सिस्टम के लागू होने से टैक्स में बढ़ोतरी होगी। यह सिस्टम चुनाव बाद लागू हो पाएगा। वैट में बढ़ोतरी 14-15 प्रतिशत सालाना होती थी, जीएसटी में भी कमोबेश यही स्थिति है।
- वीएन सिन्हा, एडिशनल कमिश्नर, वाणिज्य कर
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/