फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पैन कार्ड का दुरुपयोग कर अवैध रूप से जीएसटी पंजीकरण कराया

Sat, 02 Nov 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला विवेक विहार निवासी कपड़े की सिलाई करने वाले टेलर्स के पैन कार्ड का दुरुपयोग करते हुए अज्ञात व्यक्ति ने जीएसटी में पंजीकरण करा लिया। इसकी जानकारी उस समय हुई जब आयकर विभाग की तरफ से दो करोड़ 65 लाख रुपये का नोटिस मिला। पीड़ित ने आदर्श मंंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला विवेक विहार निवासी नरेश शर्मा ने आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पैन कार्ड का दुरुपयोग कर अवैध रूप से जीएसटी पंजीकरण किया गया है। इसकी जानकारी उसे उस समय हुई जब 10 अगस्त को आयकर विभाग की तरफ से उसे नोटिस मिला। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में वह पूरी तरह अनभिज्ञ है। पीड़ित की तरफ से पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया।पुलिस का कहना है कि पीड़ित को आयकर विभाग की तरफ से दो करोड़ 65 लाख 39 हजार रुपये का नोटिस मिला है। पीड़ित कपड़े की सिलाई करने की दुकान करते हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें