लगातार हो रहा सुधार
जीएसटी रिटर्न फाइल करने में पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है, इसके अलावा व्यापारियों की जो भी समस्याएं वह विभाग तक पहुंचाएं तो उनका निस्तारण कराया जाएगा।
- वीएन सिन्हा, असिस्टेंट कमिश्नर, वाणिज्य कर विभाग
वर्णक्रम के हिसाब से भरवाएं जाएं रिटर्न
रिटर्न फाइल करने के लिए जीएसटी काउंसिल को चाहिए वह वर्णक्रम (एल्फाबेट) के हिसाब से भरवाएं जाएं, ताकि रिटर्न भरने में दिक्कत न आएं। अभी काफी समस्या बनी हुई है। रिटर्न की आखिरी तारीख आते-आते सरवर बैठ जाता है। करोड़ों रिफंड अटका है, इसके अलावा ईवे बिल नहीं होने पर टैक्स के अलावा 100 प्रतिशत पेनाल्टी वसूली जा रही है, इस व्यवस्था में भी बदलाव होना चाहिए।
- नवीन गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/