संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जीएसटी चोरी करने वालों शिकंजा कसा जा रहा है। शनिवार को धामपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने मोबाइल व्यापारी के यहां छापा मारा। जांच के लिए दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए।
धामपुर के मोहल्ला अफगानान में मलिक इलेक्ट्रॉनिक मोबाइल सेंटर पर शनिवार को जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी करने पहुंची। कार्रवाई के दौरान स्टॉक की मिलान नहीं हो पाया। इसके चलते टीम ने स्टॉक से संबंधित सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। जिनकी बारीकी से जांच की जाएगी।
जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि व्यापारी ने कितने रुपये की जीएसटी चोरी की है। फिलहाल कार्रवाई करते हुए व्यापारी से छह लाख रुपये जमा कराए गए हैं। उपायुक्त एसआईबी जीएसटी पुष्पेश सिंह ने बताया कि जांच के लिए रजिस्टर कब्जे में ले लिए हैं। भी पूरी जांच नहीं हो पाई है। द