फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीएसटी विभाग ने संवाद शिविर में सुनीं व्यापारियों की समस्याएं

विज्ञापन
सरधना। राज्य कर विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में शुक्रवार को सर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। राज्य कर विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में शुक्रवार को सरधना में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
नगर के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर राम सिंह, डिप्टी कमिश्नर विजय पाल सिंह, डिप्टी कमिश्नर (ऑडिट) संजय सिंह, सहायक आयुक्त उमेश सिंह तथा सीटीओ सरधना संजीव शर्मा मौजूद रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, इनवॉइस व्यवस्था और व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने कर व्यवस्था से जुड़ी व्यावहारिक समस्याएं और सवाल अधिकारियों के समक्ष रखे। डिप्टी कमिश्नर एवं सहायक आयुक्त ने उनकी शंकाओं का समाधान किया। अधिकारियों ने व्यापारियों से अधिक से अधिक जीएसटी पंजीकरण कराने, समय पर रिटर्न दाखिल करने और सरकार की व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, महामंत्री ललित गुप्ता, कोषाध्यक्ष साजिद मलिक, बृजमोहन शर्मा, दीपक शर्मा, दीपक जैन, इरफान जावेद सिद्दीकी, रक्षित गर्ग, काव्य बंसल, प्रदीप बुद्धिराजा, नवीन बंसल समेत अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें