इसके बाद शासन के निर्देश पर मुरादाबाद से जीआरपी के एसपी सुभाषचंद्र दूबे ने थाने पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने पत्रकारों की मांग पर थाना प्रभारी समेत दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पीड़ित पत्रकार अमित शर्मा की तहरीर पर जीआरपी थाना प्रभारी राकेश कुमार, सिपाही संजय कुमार, सुनील कुमार, रिंकू कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
15 को पहुंचेगी प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम
पत्रकार अमित शर्मा ने बताया कि जीआरपी पुलिस द्वारा की गई मारपीट और यातनाएं देने के प्रकरण का मामला प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया तक पहुंच गया है। उन्हें बताया गया है कि 15 जून को सुबह 11 बजे प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम मामले की जांच के लिए शामली पहुंचेगी। टीम कैराना रोड स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकारों से मिलकर घटना की जानकारी लेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/