वहां से गुजर रहे रामकिशोर नाम के व्यक्ति ने बताया कि हादसे से पहले इतना तेज धमाका हुआ कि वे दहल गए। रेलवे ट्रैक पर अंधेरा था, कुछ जिधर से आवाज आई उधर भागे। वहां पता चला कि मालगाड़ी के डिब्बे ट्रैक से उतर गए हैं। कुछ लोगों ने बताया कि इस वक्त अक्सर लोग ट्रैक के पास नीचे जमीन में बैठे रहते हैं। संयोग से उस वक्त आसपास कोई नहीं था वरना वे भी चपेट में आ सकते थे।
ट्रेनों का संचालन हुआ बाधित
शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर शामली स्टेशन के यार्ड में हुए हादसे के बाद दिल्ली सहारनपुर -रेलमार्ग पर आने वाली कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। दरअसल, क्षतिग्रस्त हुई मालगाड़ी में रेलवे ट्रैक पर डलने वाली बजरी भरी थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/