रैपिड रेल कॉरिडोर को रफ्तार देने के लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने स्पेन और इटली की कंपनियों के साथ करार किया है। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर पर पहले चरण का निर्माण शुरू होते ही एनसीआरटीसी ने दोनों कंपनियों को जनरल कंसल्टेंट नियुक्त कर दिया है। जिससे प्रोजेक्ट को वर्ल्ड क्लास बनाया जा सके। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भारत आकर इस करार को स्वीकार किया है।
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के 82 किलोमीटर के प्रोजेक्ट को टेक्निकल तौर पर मजबूत करने के लिए स्पेन की आयशा कंपनी को लाया गया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर भी भारत के इस प्रोजेक्ट का जिक्र किया है।
उन्होंने वेबसाइट के न्यूज टैब में दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के बारे में लिखा है। वहीं, इटली की इटाल्फर कंपनी इटेलियन रेलवे ग्रुप की इंजीनियरिंग फर्म है। यह फर्म रेलवे ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग क्षेत्र में कार्य करती है।