फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक मांगना पड़ा भारी, दूल्हे सहित कई लोगों को बनाया बंधक, जमकर हंगामा

Mon, 12 Oct 2020 05:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में एक युवक को दहेज में बाइक मांगना भारी पड़ गया। लड़की के परिजनों ने दूल्हे और उसके परिवार वालों को बंधक बनाकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। 

विज्ञापन


बताया गया कि लॉकडाउन में 30 जून को शादी हुई थी। शादी के बाद रविवार को दुल्हन की विदाई होनी थी। आरोप है कि दूल्हे ने लड़की के घर वालों से बाइक और रुपये की मांग की। इस दौरान लड़की वालों ने दूल्हे और उसके साथ आए परिजनों को बंधक बना लिया। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ। वहीं इस दौरान किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। 
विज्ञापन


सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। लड़की पक्ष की तरफ से तहरीर आई है, जिसके तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: तहसीलदार पत्नी की मौत... सदमे में पति, खौफनाक था हादसा, तीन की गई जान, तस्वीरें
विज्ञापन


उधर, दोनों परिवार में समझौता करने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में भी मामले को सुलझाने का प्रयास चल रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें