मेरठ मेें होर्डिंग माफिया ने शास्त्रीनगर डी ब्लॉक में होर्डिंग के सामने खड़े पेड़ को काट दिया। रविवार को अभिषेक सोम ने डीएम दीपक मीणा और डीएफओ राजेश कुमार को ट्वीट कर हरे पेड़ काटे जाने की जानकारी दी। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है।
इस मामले में नगरायुक्त को पत्र लिखक संबंधित होर्डिंग ठेकेदारों की जानकारी मांगी गई है। वृक्ष अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
उधर जानी ब्लॉक परिसर में खडे़ एक दर्जन से ज्यादा हरे पेड़ शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने काट लिए। ग्रामीणों के अनुसार, कटे पेड़ो को कैंटर में लादकर ले जाया गया।
जानी खंड के विकास अधिकारी दीपक तेवतिया के अनुसार ब्लॉक की तरफ से पेड़ों को नहीं कटवाया गया है। रविवार की छुट्टी है। सोमवार को वह पेड़ काटने की जांच कर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे।