मेरठ। स्थानीय गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल व आईटीआई साकेत के मैदान पर चल रहे 14वें आल इंडिया विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन जीटीबी क्रिकेट एकेडमी ब्लू व रेड टीमों ने शानदार जीत हासिल की।
पहले मैच में टॉस गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी रेड इलेविन ने जीता। बल्लेबाजी करते हुए जीटीबी क्रिकेट एकेडमी रेड इलेविन की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 181 रन बनाए। शिवम ने 83, प्रथम ने 44 और कार्तिक ने 40 रन बनाए। देव और नैतिक ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 19.3 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया। शिवजोत ने 48, नैतिक ने 47 और देव ने 40 रन बनाए। कार्तिक ने दो और शिवम ने 4 विकेट लिए।
दूसरे मैच में टॉस गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ब्लू के कप्तान ने जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी इलेविन की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन बनाए। अर्नव ने 47, समर ने 43 और कृष्णा ने 39 रन बनाए। नक्ष ने चार और आयुष ने दो विकेट लिए। जवाब में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम ने 18.5 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन बनाकर मैच जीत लिया। क्रिकेट कोच व आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि सभी टीमों को न्यू ग्रीन पामज, कनवर पर्थी रोड मानपुरी सरधना की ओर से शरबत पिलाया गया। रविवार को भी लीग मैच खेले जाएंगे।