फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ के बास्केटबॉल खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ के जेएमएस वर्ल्ड स्कूल द्वारा 15 अप्रैल तक आयोजित खेल महोत्सव में मेरठ के बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यालय की टीमों ने अंडर-14 बालिका और अंडर-19 बालक वर्ग में हिस्सा लिया। अंडर-14 बालिका टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-19 बालक टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। टीमों को उनकी कोच चांदनी नेगी का मार्गदर्शन मिला। प्रतियोगिता में वंश ठाकुर को उनके बेहतरीन खेल के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रधानाचार्या सीमा गोयल ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें