फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हादसे में दादी-पोती की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा/मेरठ। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे (एनएच 235) पर बीती शुक्रवार रात मिलक मढ़ैया गांव के सामने कट से सड़क पार कर रहे बाइक सवार तीन परिजनों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दादी-पोती की मौत हो गई जबकि ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बिना कार्रवाई किए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

खरखौदा क्षेत्र के गांव मिलक मढ़ैया निवासी अमित लोधी (38) पुत्र भूलेराम की छह माह की पुत्री परी बीमार थी। अमित अपनी मां मुन्नी (60) के साथ बेटी को बाइक पर बैठाकर खरखौदा चिकित्सक के यहां ले गया था। ये शुक्रवार रात में घर लौट रहे थे। येहाईवे स्थित खरखौदा बाईपास पर मढ़ैया कट पर पहुंचे तथा सड़क पार करने लगे। इसी दौरान मेरठ की ओर से तेज गति से आ रहेे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बच्ची समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस एवं परिजन जानकारी पाकर घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने बच्ची परी एवं मुन्नी दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमित की हालत गंभीर बताई। हालांकि परिजनों ने पुलिस कार्रवाई किए बिना दादी-पोती का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, एएसपी किठौर रामानंद कुशवाह का का कहना है कि परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।
ग्रामीणों ने जबरन खुलवाया था कट
मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित खरखौदा बाईपास का जिस समय निर्माण चल रहा था। उस दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने मढै़या के ग्रामीणों के लिए खरखौदा कोल रोड स्थित फ्लाईओवर से बाईपास के बराबर में सर्विस रोड देने का प्रस्ताव दिया था। कस्बा एवं गांव मढै़या के लोगों ने प्रदर्शन कर एनएचएआई के अधिकारियों से जबरन कट खुलवा दिया था। हालांकि अधिकारियों ने हादसे की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें