फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लेफ्टिनेंट बनकर लौटे दिव्यांश का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पैतृक गांव पहुंचने पर कस्बावासियों ने किया सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट बने दिव्यांश चौधरी का सोमवार को अपने पैतृक क्षेत्र दौराला पहुंचने पर स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
पल्लवपुरम फेस-दो निवासी दिव्यांश चौधरी ने काला महादेव मंदिर में पूजा की। तिरंगा चौक पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र की अध्यक्षता में हुए सम्मान समारोह में लोगों ने दिव्यांश की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। लोगों ने कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। दिव्यांश ने अपने परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांश ने कहा कि भारतीय सेना की वर्दी पहनना उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना था, जो माता-पिता के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से पूरा हुआ। सरधना विधायक अतुल प्रधान भी दिव्यांश के घर पहुंचे और उन्हें तथा उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा देश की सेना में शामिल होकर राष्ट्र सेवा का गौरव बढ़ा रहे हैं। समारोह मेंसंजीव योगी, सरिता, हरपाल चौहान, सचिन, अंकित, पीयूष, भारतवीर, जनक, राजू, गजेंद्र व्यापारी, किसान आदि हर वर्ग के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें