फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विकसित, मजरे तरस रहे विकास के लिए

Wed, 04 Jun 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसी 20 हजार की आबादी वाली शेरपुर खानाजादपुर की गिनती मुजफ्फराबाद ब्लाॅक की विकसित ग्राम पंचायत में होती है। यहां बैंक शाखा, हाईस्कूल, स्वास्थ्य उप केंद्र, उप डाकघर, पशु उप केंद्र सहित निजी बीएड और नर्सिंग कालेज भी हैं, लेकिन यह सभी संस्थान शेरपुर गांव में स्थित हैं।
विज्ञापन

इस पंचायत में चार मजरे चाणचक, गेल्हेवाला प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय हैं। कांबोज बिरादरी के प्रमुख गांवों में इसकी गिनती होती है। यहां प्रधान भी ज्यादातर इसी बिरादरी के बने हैं। आजादी के बाद गांव की प्रधानी शेरपुर और चाणचक से ही होती रही है। तीनों मजरों को कभी यह रुतबा नसीब नहीं हुआ। यही वजह है कि मजरे विकास को तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें