फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रधानजी’ के लिए हटेंगे माननीयों के गनर

Sun, 15 Nov 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
‘प्रधानजी’ के लिए माननीयों के गनर पर पुलिस अफसरों ने तलवार लटका दी है। प्रधानी चुनाव में खूनी रंजिश को देखते एसपी ट्रैफिक ने एसएसपी से 100 गनर मांगे हैं। इस पर आरआई ने कहा कि पुलिस लाइन में एक भी गनर नहीं है। इसको लेकर एसपी ट्रैफिक और आरआई आमने-सामने आ गए। इसकी जानकारी लगने पर एसएसपी ने सांसद और विधायकों के एक एक गनर लेने की बात कही है।
विज्ञापन


सरूरपुर के रासना गांव में प्रदीप त्यागी और इंचौली के तोफापुर गांव में प्रेम यादव उर्फ गुड्डन की हत्या के बाद प्रधानी चुनाव में खूनखराबे की आशंका बढ़ गई है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट में करीब 80 गांव में प्रधानी चुनाव में विवाद हो सकता है। एसपी ट्रैफिक पीके तिवारी को एसपी चुनाव बनाया गया है। खूनी रंजिश को देखते हुए एसपी ने भावी प्रधानों के लिए एसएसपी ने 100 गनरों की डिमांड की है।

एसएसपी ने आरआई सत्यप्रकाश शर्मा से गनर का इंतजाम करने को कहा। आरआई ने शनिवार को एसएसपी को गनर की सूची दिखाते हुए कहा कि छह हेड कांस्टेबल और 67 कांस्टेबल (गनर) माननीयों की सुरक्षा में लगे हैं। जबकि 100 कांस्टेबलों को कचहरी में सुरक्षा, कुख्यात बंदियों की पेशी कराने के लिए लगाया हुआ। पुलिस लाइन में कांस्टेबलों की भारी कमी है। माननीयों के गनर को हटाकर ‘प्रधानजी’ के लिए बुलाया जाए।
विज्ञापन


माननीयों के एक-एक गनर हटाओ
गनर की सूची देखने के बाद एसएसपी डीसी दूबे ने आरआई को निर्देश दिए कि सांसद और विधायकों के एक गनर हटाकर भावी प्रधानों की सुरक्षा में लगाओ। वहीं आरआई सत्यप्रकाश शर्मा का कहना है कि कोई भी माननीय अपना गनर छोड़ने को तैयार नहीं है।

36 गनर को नोटिस जारी, तस्करा डाला
माननीयों की सुरक्षा में लगे गनर वापस आने को तैयार नहीं है। इस पर आरआई ने 36 गनर को नोटिस जारी कर तस्करा भी डलवाया। उक्त सभी गनर की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने गनर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

एसपी और आरआई आमने-सामने
एसपी चुनाव पीके तिवारी ने 100 गनर को प्रधानी चुनाव में जरूरत होना बताया। इस बात को लेकर एसपी और आरआई आमने-सामने आ गए। आरआई ने साफ कहा कि एसएसपी के निर्देश पर माननीयों के गनर हटेंगे तो मैं आपको गनर दूंगा, अन्यथा नहीं। जिस पर एसपी ने कहा मुझे इससे कोई मतलब नहीं है, चुनाव में गनर चाहिए।

बगैर पैसे के गनर मत दो
एसएसपी डीसी दूबे ने आरआई से कहा कि सुरक्षा का हवाला देखकर या कुख्यात से जान का खतरा बताकर गनर हासिल करने वालों से पैसा लो। बगैर पैसा किसी को भी गनर मत दो। 12 लोगों की गिनती कराकर एसएसपी ने तत्काल गनर को बुलाने की बात कही।

थाने से गनर लिए हुए हैं
माननीयों से अच्छी तालमेल और सेटिंग करने के लिए कई थानेदारों ने अपने थाने की सिपाहियों को अलग से उनकी सुरक्षा में लगाया हुआ है। थानों से सुरक्षा में सिपाही लगाने वालों में दर्जा प्राप्त मंत्रियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस मामले की जानकारी अभी तक एसएसपी को नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें