फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 को रोहटा, जानी, मेरठ ब्लॉक में होगा चुनाव

Sun, 08 Nov 2015 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव की अधिसूचना शनिवार को जारी हो गई। ग्राम पंचायत चुनाव भी जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत की तर्ज पर संपन्न होंगे।
विज्ञापन


चार चरणों में होने वाले इस चुनाव में प्रथम चरण में रोहटा, जानी और मेरठ ब्लॉक में चुनाव होगा। जिसकी नामांकन प्रक्रिया 16-17 नवंबर को होगी और मतदान 28 नवंबर को होगा।

दूसरे चरण में माछरा, खरखौदा और रजपुरा ब्लॉक में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 19-20 नवंबर को और मतदान एक दिसंबर को होगा। तीसरे चरण में परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर और मवाना ब्लॉक में चुनाव होगा, जिसकी नामांकन प्रक्रिया 21- 22 नवंबर को और मतदान पांच दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अंतिम और चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया जहां 27-28 नवंबर को होगी, वहीं मतदान नौ दिसंबर को होगा। इन चाराें चरणों की मतगणना एक साथ 12 दिसंबर को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर बनाए गए मतगणना केंद्रों पर होगी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि इस बार चुनाव व्यवस्था पहले से ज्यादा बेहतर बनाई जाएगी। सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें