फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नी के इलाज के नाम पर 13 लाख रुपये लेकर हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पत्नी के इलाज के नाम पर एक व्यक्ति ने भावनपुर थाना क्षेत्र के युवक से 13 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ भावनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीमनगर निवासी वीरेंद्र कुमार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके पिता उदय सिंह काफी अचल संपत्ति छोड़कर गए थे। देहली गेट थाना क्षेत्र के पूर्वा अहमद नगर खैरनगर निवासी मोहम्मद इरशाद उनकी संपत्ति की बिक्री कमीशन एजेंट के रूप में कराता था। इस वजह से इरशाद से उनकी अच्छी जान-पहचान हो गई। वर्ष 2016 में मोहम्मद इरशाद ने उनसे पत्नी की बीमारी के नाम पर 9 लाख रुपये उधार ले लिए।
अगले साल वीरेंद्र कुमार का एक प्लॉट बिका तो उसने फिर से पत्नी को कैंसर होने का हवाला देकर चार लाख रुपये ले लिए। छह माह में रुपये लौटाने का आश्वासन दिया। समय पूरा होने पर वीरेंद्र सिंह ने रुपये मांगे तो आरोपी आनाकानी करने लगा। वीरेंद्र ने आरोपी के मोहल्ले में जाकर जानकारी की तो पता चला कि उसकी पत्नी को कोई बीमारी नहीं थी। इसके बाद जब उन्होंने फिर से रुपये मांगे तो आरोपी ने बताया कि उसने 13 लाख रुपये का प्लॉट खरीद लिया है। प्लाॅट बेचकर रुपये लौटा देगा। प्लॉट बेचने के बाद भी उसने रुपये नहीं दिए। कोर्ट ने भावनपुर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें