फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कृषि विज्ञान केंद्र व जिला महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

Wed, 04 Mar 2020 11:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण करने पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले में तितावी क्षेत्र में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज बघरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र ने सूबे में मृदा हेल्थ कार्ड बनाने में प्रथम स्थान पाया है। 

विज्ञापन


बुधवार को राज्यपाल मेरठ हवाई पट्टी से कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुईं। यहां सबसे पहले मंसूरपुर के गांव बोपाडा में पहुंचीं। जहां उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसके बाद वह बघरा कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचीं और जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इसके अलावा विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की और फिर वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। 

राज्यपाल के दौरे को लेकर जिले के अधिकारी रात से ही बघरा व जागाहेड़ी में डेरा डाले हुए थे। जागाहेड़ी तालाब की साफ-सफाई व प्राइमरी स्कूल प्रथम एवं द्वितीय में रंग रोगन तथा दीवारों पर स्लोगन का कार्य किया गया। जागाहेड़ी बस अड्डे पर सड़क के गड्ढों को भर दिया गया। 
विज्ञापन


बघरा ब्लॉक के साथ अन्य ब्लॉकों के अधिकारी व कर्मचारी व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटे रहे। डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव ने कृषि विज्ञान केंद्र पर पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। राज्यपाल के जिले में आगमन को लेकर कड़े सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें