फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित में काम कर रही सरकार : डॉ. बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार किसानों के हित में योजनाएं चला रही हैं। किसानों के साथ ही हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सलावा में मंगलवार को भाजपा के किसान सम्मान समारोह में उन्होंने यह बात कही। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद संजीव बालियान व ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे। डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान खुशहाल हैं। ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए बिजली सस्ती की है। इससे किसानों को बड़ा लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ और सबका विकास के संदेश के साथ हर वर्ग का ध्यान रख रही है। गन्ना समिति के चेयरमैन श्रवण सोम ने आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विमल शर्मा, चौधरी मनिंदरपाल, समीर चौहान, मोहन गुर्जर, उदय प्रताप, विक्रम सोम, ईश्वर त्यागी, अमित सोम, नागेंद्र सिंह राठी, सुनील प्रधान, सुशील कुमार, ओमप्रकाश, अंकुर, प्रदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें