फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने किसानों की सुनी, फिर भी हिंसक हो रहा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिल्ली में हुए हिंसक आंदोलन पर कहा है कि अपनी मांग रखनी चाहिए, आंदोलन को हिंसक नहीं करना चाहिए। सरकार ने एक-एक बात किसानों की सुनी है। उसके बाद भी ये आंदोलन हिंसक होने लगा है, जो गलत है। इस मामले में अब कम्युनिस्ट, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां राजनीतिक रोटियां सेंकने में लग गई हैं, वैसे तो वो लोग कुछ कर नहीं पाते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मेरठ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मिशन राजनीति है, व्यापार नहीं। इसी को ध्यान में रखते हुए हम गांव, गरीब को खुशहाल करने के लिए जिले में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं। पंचायत चुनाव को देखते हुए हमारी तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवनिर्वाचित एमएलसी अश्विनी त्यागी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश के 3200 वार्डों पर पंचायत चुनाव लड़ेगी। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, सत्यवीर त्यागी, दिनेश खटीक, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल शारदा आदि मौजूद रहे।
इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बी-ब्लॉक शास्त्रीनगर पहुंचकर पूर्व एमएलसी स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने करीब 20 मिनट तक परिजनों से मुलाकात की और ओमप्रकाश शर्मा की यादों को साझा किया। प्रदेश अध्यक्ष शास्त्रीनगर स्थित पार्टी कार्यकर्ता रविंद्र चौधरी के घर भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें