फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों के साथ खड़ी है सरकार, उद्योगों को बढ़ावा देने पर कर रही काम : श्रीकांत शर्मा 

Sat, 22 Dec 2018 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उप्र सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। उद्यमियों की हर समस्या का निस्तारण करना हमारी जिम्मेदारी है। उद्यमियों के लिए सरकार ने विशेष योजनाएं संचालित की हुई हैं। 

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को मोहकमपुर स्थित आईआईए भवन में लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर के रजत जयंती वर्ष समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादे जनता से किए हैं वह पूरे करके दिखाएंगे। पूरे उप्र में उद्योगों की प्रगति हो रही है।

सरकार ने एक करोड़ 18 लाख परिवारों को बिजली उपलब्ध कराई है। उप्र की बिजली क्षमता 16 हजार मेगावाट थी उसे बढ़ाकर 22 हजार मेगावाट किया है। अब शहरों को 22 से 24 घंटे और गांव में 18 घंटे बिजली दी जा रही है। उद्योगों के लिए अलग फीडर लगाकर बिजली देने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन को निर्देश दिए कि उद्यमियों को नए कनेक्शन देने में कोई देरी न की जाए।  उद्यमियों को रोस्टर के अनुरूप बिजली दी जाए। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण तत्काल किया जाए। 

व्हाट्सएप ग्रुप और वेबसाइट शुरू
ऊर्जा मंत्री ने इस दौरान व्हाट्स एप ग्रुप और वेबसाइट का शुभारंभ किया। जिस पर लघु भारती के सभी उद्यमी जुड़ेंगे। शुभारंभ भारत माता और भगवान विश्वकर्मा के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया गया। निशा तायल ने वंदे मातरम गाया। अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने तथा संचालन पंकज जैन ने किया।

कमल ठाकुर ने लघु उद्योग भारती के माध्यम से लखनऊ में आयोजित प्रदेश उद्योग बंधु में उद्योगों से संबंधित बाह्य विकास शुल्क की समस्या को उठाने की जानकारी दी। लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर के महामंत्री संदीप कुमार गुप्ता ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। प्रदेश सचिव रमन चावला ने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधित्व की जानकारी दी। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन ने कहा कि उद्यमियों को नए कनेक्शन देने में कोई देरी नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
राष्ट्रीय लघु उद्योग भारती के निवर्तमान अध्यक्ष एवं जीएसटी एडवाइजरी कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश मित्तल ने सरकार की उपलब्धि, और जीएसटी की सरलता के संबंध में उद्यमियों को बताया। पंकज जैन , सूर्य प्रकाश टांक, अरुण वशिष्ठ, मुकेश सिंहल, रविन्द्र भड़ाना, कमलदत्त शर्मा, राजीव चौहान, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल आदि मुख्य रहे। 

लघु उद्योग भारती ने ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपा  
लघु उद्योग भारती महानगर ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नए उद्योगों को उप्र सरकार की तरफ से इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में छूट दी जाए। पुरानी औद्योगिक इकाईयों को भी इलेक्ट्रिसिटी में 2010 से छूट दी जाए।
उद्यमियों की शिकायतों के निस्तारण को दो नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। औद्योगिक क्षेत्रों में जर्जर लाइनों को बदला जाए। दो किलोवाट से चलने वाले कुटीर उद्योगों को व्यवसायिक या औद्योगिक श्रेणी में न रखा जाए। इस प्रकार की छूट से कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें