फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में भी हो आईवीएफ की सुविधा : अक्षय प्रताप सिंह

Fri, 29 Aug 2025 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम- शीलकुंज कॉलोनी में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते विधान परिषद सदस्य अक्षय प्र
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरकार महिलाओं के लिए काम करने का दम भर रही है रही है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि किसी भी मेडिकल कॉलेज में आईवीएफ की सुविधा नहीं है। विधान सभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बृहस्पतिवार को शीलकुंज कॉलोनी में राजीव चौधरी के आवास पर गणपति पूजन में पहुंचे एमएलसी अक्षत प्रताप सिंह ने यह बातें कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि बच्चा न होने की वजह से महिलाओं के तलाक तक हो जाते हैं, इसलिए सरकार को अस्पतालों में आईवीएफ की सुविधा भी निशुल्क करनी चाहिए। यदि उनकी सरकार बनी तो वह इस सुविधा को लागू करेंगे। वह चुनाव लड़ने के दौरान यह देखते है कि उनकी जाति का कौन सा बाहुल्य क्षेत्र है। परंतु, उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐसी जगह से चुनाव लड़ते है, जहां 10 हजार ठाकुर बिरादरी की वोट होती है। विपक्ष के वोट चोरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोई नया नहीं है, उनकी उम्र 54 साल हो गई है और वह भी लगातार यह सब देखते और सुनते आए है, परंतु जरूरी नहीं कि यह सब आगे भी हो। किसी भी सदन का चुनाव हो सरकार को चाहिए कि वह गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई करें। बिहार चुनाव को लेकर कहा कि उनकी पार्टी बिहार चुनाव में भाग नहीं लेगी।
विज्ञापन

मोदीपुरम- शीलकुंज कॉलोनी में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते विधान परिषद सदस्य अक्षय प्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें