फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा मिशन के लिये आया धन सरकार ने मांगा वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
नमामि गंगे मिशन के लिए आया धन सरकार ने मांगा वापस
विज्ञापन

मेरठ। नमामि गंगे मिशन में गंगा गांवों के पुनरोद्धार के लिए आए धन को सरकार ने वापस ले लिया है। पिछले दिनों गंगा गांवों में कई कार्य किए गए थे। अधिकारियों के अनुसार, अब कार्य समाप्त होने के बाद यह धन बचा हुआ था। इसलिए मेरठ से दो करोड़ 19 लाख 52 हजार रुपये लौटा दिए। हालांकि, इसे कोरोना प्रभाव भी माना जाएगा।
केंद्र सरकार के पहले कार्यकाल में नमामि गंगे मिशन की शुरुआत की गई थी। इस मिशन में गंगा किनारे गांवों का विकास किया जाना था। जिससे वहां के किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके। मेरठ के गंगा किनारे नौ गांवों में विकास किया गया। यहां स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय बनाए गए। इसके अलावा गंगा को साफ करने के लिए कूड़े का प्रबंधन भी किया गया।
विज्ञापन

- कूड़ा निस्तारण प्लांट की भी थी योजना
इन गांवों में गंगा को निर्मल बनाने के लिए कूड़ा निस्तारण प्लांट की योजना भी तैयार की गई थी। लेकिन इस पर अभी कार्य आगे नहीं बढ़ सका। पिछले दिनों हुई पंचायती राज की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पंचायती राज मंत्री सहित नमामि गंगे मिशन के डायरेक्टर ने हर जिले में बचे धन की जानकारी ली थी। जिससे धन को अन्य किसी काम में उपयोग में लाया जा सके।
विज्ञापन

- गंगा यात्रा पर हुआ धन खर्च
इस वर्ष गंगा यात्रा की शुरुआत भी हुई। हस्तिनापुर में गंगा यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं, प्रदेश के कई मंत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गंगा यात्रा में भाग लिया। इन सभी व्यवस्थाओं में भी लाखों खर्च किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें