फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश को घायल अवस्था में छोड़ भागे गोकश, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंश को घायल अवस्था में छोड़ भागे गोकश, हंगामा
विज्ञापन

- खरखौदा के गांव जलालापुर का मामला,
- लोगों का आरोप, गोकशी को पुलिस बता रही सड़क हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव जलालपुर के ग्रामीणों को रविवार को सूचना मिली कि जंगल में काली नदी किनारे कुछ युवक गोकशी कर रहे हैं। इस पर ग्रामीण दौड़ पड़े। उनके पहुंचने से पहले गोकश घायल गोवंश को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। घटना पर हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा कर दिया और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उधर, पुलिस गोवंश को हादसे में घायल होना बता रही है।
भाजपा के मेरठ महानगर संयोजक विनोद कुमार ने बताया कि गांव जलालपुर में गोकशी की सूचना मिली थी। इस पर गांव से ग्रामीण इकट्ठे होकर घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही गोकश भाग निकले। ग्रामीणों को मौके पर ही घायल अवस्था में गोवंश मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस व हिंदू संगठनों को दी।
विज्ञापन

गोकशी की सूचना पर गांव जाहिदपुर निवासी विनोद कुमार हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने चार दिन पहले भी बिजलीबंबा चौकी के पास एक मीट से लदी गाड़ी पकड़ी थी। इसमें पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए उसे सेटिंग करके छोड़ दिया।
--
निष्क्रियता छिपाने के लिए बता रहे सड़क हादसा
- हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने अपनी निष्क्रियता छिपाने के लिए फोन पर सीओ किठौर को घायल मिले गोवंश को सड़क हादसे में घायल होना बताया है। ग्रामीणों ने सीओ से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बाद में पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर गोवंश का इलाज करा दिया है।
विज्ञापन

--
जांच कर होगी कार्रवाई
- मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं घायल गोवंश का इलाज करा दिया गया है। बाद में उसे गोशाला में छोड़ा जाएगा। - बृजेश कुमार सिंह, सीओ किठौर।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें