गोकशी की घटना पुलिस के लिए चुनौती
16 मार्च की सुबह रोहटा पुलिस ने गोकशी की घटना में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। जहां आरोपियों ने दो गोवंश का कटान करने की बात पुलिस के सामने कबूली थी। इस मामले में पुलिस ने नईम निवासी फरीदनगर थाना भोजपुर गाजियाबाद, नफीस सिंधावली थाना कंकरखेड़ा व आसिफ लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार किया था। वहीं 19 मार्च को पुलिस ने सरूरपुर क्षेत्र में गोकशी के आरोप में बिलाल निवासी हर्रा को गिरफ्तार किया था। शनिवार सुबह ततीना के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने पर जमकर हंगामा हुआ।
कड़ी कार्रवाई कर रही पुलिस
मौके से मिले अवशेष प्रथम दृष्टया गोवंश के प्रतीत हो रहे थे। पशु चिकित्सकों को बुलाकर सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। गोवध अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जो भी गोतस्करी से जुड़े अपराधी हैं उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस काम कर रही है। गोतस्करी रोकने को लेकर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है।
- चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ ब्रह्मपुरी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/