मोदीपुरम। नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बिजनेस कंसल्टिंग फर्म इंटीनियो बिजनेस कंसल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के 15 मेधावी छात्रों का चयन किया गया। संचालन हेड एमडी रहमान एवं एचआर जेबा के नेतृत्व में किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान छात्रों की योग्यता, संवाद कौशल और प्रोफेशनल अप्रोच का गहन मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर एम3 की सीईओ एवं फाउंडर डॉ मुक्ता जोशी ने नियमित रूप से कौशल विकास पर जोर दिया गया। संस्थान के चेयरमैन डॉ. बृजवीर सिंह, ग्रुप डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भोमिया ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डायरेक्टर डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. विशाल कोहली, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सोनिया अहलावत का सहयोग रहा। चयनित छात्रों में यश गोयल, दीपांशी, खुशी सोम, मोंटी मोघा, ललित पाल, अमन सिंह, फरमान सैफी, विजय, मानसी, गणेश, नेहा, लकी पाल, कशिश राणा, प्रशंसा, नैना सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद