कंकरखेड़ा में बदमाशों ने कंकरखेड़ा में रविवार रात बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला सरला से घर का दरवाजा खुलवाकर मकान का पता पूछा। फिर मौका पाकर बुजुर्ग के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मार्शल पिच की ओर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने आसपास बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया।
न्यू गोविंदपुरी के निवासी अंकुर मित्तल ने बताया कि देर शाम वह परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। वहीं, उनकी दादी 80 वर्ष सरला मित्तल पत्नी रमेश चंद मित्तल बाहर वाले कमरे में थीं। इसी बीच बाइक पर बदमाश आए। उन्होंने दरवाजे पर गेट आवाज लगाई। दादी पहुंचीं। यहां पहले से ही खड़े दोनों बदमाशों ने नमस्ते कर एक मकान का पता पूछा। इसके बाद मौका पाते ही एक बदमाश ने पीड़िता के गले पर झपट्टा मारकर चेन झपट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मार्शल पिच की तरफ फरार हो गए। पीड़िता ने शोर मचा दिया।
बाद में परिजन और पड़ोसी मौके पर दौड़े। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। वही सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की। पुलिस मकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। दूसरी ओर लूट की घटना से लगभग एक घंटा पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने तक्षशिला स्कूल के पास भी एक महिला से चेन लूटने का प्रयास किया था। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।