फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर लगा धार्मिक चित्र फाड़ने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर लगा धार्मिक चित्र फाड़ने पर हंगामा
विज्ञापन

मोदीनगर। राम विहार कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर नाम के साथ लगा धार्मिक चित्र फाड़ने के विरोध में कॉलोनीवासियों ने रविवार सुबह जमकर हंगामा किया। लोगों ने कॉलोनी में ही अवैध रूप से संचालित ओयो होटल संचालकों पर धार्मिक चित्र फाड़ने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। कॉलोनी निवासी आदित्य और सुखविंदर ने बताया कि प्रवेश द्वार पर राम विहार के साथ श्रीराम दरबार का चित्र लगाया हुआ था। रविवार सुबह यह चित्र फटा देख लोगों में आक्रोश फैल गया। जानकारी के बाद मौके पर दर्जनों लोग जमा हो गए। घटना के विरोध में कॉलोनीवासियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप है कि आवासीय कॉलोनी में अवैध रूप से गैलेक्सी ओयो के नाम से होटल संचालित किया जा रहा। उन्होंने संचालकों पर पोस्टर फाड़ने और वहां लगी लाइट चोरी करने का आरोप लगाया। निवाड़ी थाना पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्रदर्शनकारी ने चेतावनी दी कि अगर धार्मिक चित्र फाड़ने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। एसीपी ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान आदित्य, सुखविंदर, सोमपाल, पवन, देवेंद्र, अमर, आकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें