संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। मेरठ-गढ़ मार्ग पर मऊखास और किठौर के बीच बुधवार की रात चोरों ने पंजाब से बिहार जा रहे ट्रक की तिरपाल काटकर सिलाई मशीन और उपकरण समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। ट्रक चालक संभल के थाना केला देवी के गांव मौहम्मदपुर सोधन निवासी नरेश ने तहरीर दी है।
ट्रक चालक ने किठौर थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह पंजाब के लुधियाना से अपने ट्रक में सिलाई मशीन तथा उसके उपकरण लेकर बिहार जा रहा था। मऊखास और किठौर के बीच चोरों ने उसके ट्रक की तिरपाल काटकर सिलाई मशीन और कुछ उपकरण के बोरे चोरी कर लिए। वह चाय पीने के लिए शाहजहांपुर पुलिस चौकी के पास रुका तो उसे घटना का पता चला। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
-