फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेना कैप्टन के सरकारी आवास का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैप्टन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में लगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। मेरठ छावनी क्षेत्र में चोरों ने शनिवार दोपहर दिन दहाड़े से सेना कैप्टन मनीष कुमार के सरकारी आवास को ही निशाना बना लिया। चोरों ने बंद आवास का ताला तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, टैबलेट समेत लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। कैप्टन की तहरीर पर सदर बाजार थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैंट क्षेत्र में 622 ईएमई बटालियन में तैनात कैप्टन मनीष कुमार वेस्ट एंड रोड स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। उन्होंने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वो आवास पर ताला लगाकर बटालियन में चले गए थे। शाम करीब छह बजे जब सिपाही आवास पर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कैप्टन और उनका सहायक भी मौके पर पहुंच गए। जांच करने पर पता चला कि चोर लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, दो स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ स्पीकर, दो बैग तथा मेजर का सैमसंग टैबलेट, पांच घड़ियां और एक एग्जॉस्ट फैन चोरी कर ले गए। चोरी हुए लैपटॉप और मोबाइल के पहचान संबंधी विवरण भी पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें