आग लगने से जला अनाज स्रोत ग्रामीण
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव जलालपुर जोरा में एक ग्रामीण के कच्चे घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे उसके घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया।
जलालपुर जोरा के माजरा हटुपुरा में मंगलवार को जयभगवान पुत्र यादराम के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। परंतु जब तक घर में रखा अनाज व कपड़े आदि सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग घर में लगे बिजली के केबल में कट होने से लगी। पीड़ित मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। घर में आग लगने से स्थिति और प्रभावित होगी। मदद के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
आग लगने से जला अनाज स्रोत ग्रामीण