फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दरिंदों का शिकार बने इंद्रजीत के लिए देवदूत बनी मेरठ पुलिस, ऐसे बचाई जान

Thu, 09 May 2019 02:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ पुलिस का एक बार फिर मानवीय चेहरा सामने आया। कैंट एरिया में सड़क पर लहूलुहान पड़े मिले एक व्यक्ति को फर्ज निभाते हुए न केवल अस्पताल में भर्ती कराया, बल्कि अस्पताल में खून की व्यवस्था न होने पर अपना खून देकर उसकी जान भी बचाई। पीड़ित के होश में आने पर मामला लूटपाट का निकला तो पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। लेकिन सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


यह वारदात लालकुर्ती थानाक्षेत्र की है। सिविल लाइन के प्रभात नगर निवासी इंद्रजीत सिंह टेंपो चालक हैं। मंगलवार रात इंद्रजीत टेंपो से जीरो माइल स्थित बिसमिल्लाह होटल के पास पहुंचे, जहां पर दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों युवकों ने इंद्रजीत से आरए लाइन चलने की बात कही, जिस पर इंद्रजीत ने 50 रुपये भाड़ा बताया। 
विज्ञापन

आरोप है कि तोपखाना स्थित आरए लाइन पहुंचे इन दोनों युवकों ने इंद्रजीत को पीटकर अधमरा कर दिया। इंद्रजीत को लहूलुहान हालत में वहां पर फेंककर टेंपो लूटकर फरार हो गए। एक राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस मौके पर पहुंची। घायल इंद्रजीत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कहा कि इंद्रजीत का खून ज्यादा बह गया है। जिसके चलते उसकी जान को खतरा है। इंद्रजीत का ब्लड ग्रुप बी-पॉजिटिव बताया गया। लालकुर्ती थाने में तैनात एसएसआई राकेश कुमार पुंडीर ने अपना ब्लड ग्रुप बी-पॉजिटिव बताकर खून दिया। तब जाकर इंद्रजीत की जान बची। होश आने पर चालक ने पुलिस को सारी जानकारी दी। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें