फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जहरीला पदार्थ खाने से पत्नी की मौत, परिजनों ने शव थाने में रखकर किया हंगामा

Thu, 09 May 2019 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मायके पक्ष ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में पति-पत्नी के आपसी विवाद में जहर खाने से पत्नी की मौत हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजन शव को लेकर थाने पहुंच गए और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव राठौर कला निवासी 35 वर्षीय प्रदीप की बुधवार रात किसी बात पर पत्नी मोनिका से अनबन हो गई जिसके बाद मोनिका ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया। देर रात तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने पास में ही महिला को एक चिकित्सक को दिखाया, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन

सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने गांव पहुंच कर हंगामा किया और शव लेकर थाने पहुंच गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में तहरीर दी गई है।  पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें