माता वैष्णो देवी पहुंचने में भी बचेगा समय
मालवा एक्सप्रेस जो मध्यप्रदेश के अंबेडकरनगर से पूर्वाहन 11 बजकर 50 मिनट पर चलकर अगले दिन शाम साढ़े छह बजे माता वैष्णो देवी पहुंचती है, जो 11 जून से इस ट्रेन की गति में थोड़ा परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन 1 घंटा 20 मिनट पहले अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएगा। यानी अब वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्री 5 बजकर 10 मिनट पर कटरा पहुंच जाएंगे।
वहीं वापसी में यह ट्रेन सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर चलकर अगले दिन दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर अंबेडकरनगर पहुंची थी लेकिन 13 जून से इसका समय 8 बजकर 35 मिनट हो जाएगा और यह अगले दिन दोपहर को ढाई बजे अंबेडकरनगर पहुंचेगी।
बता दें कि कोरोना महामारी के बीच रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, इस कारण रेलवे ने कई ट्रेनों की गति बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा और दोनों ही ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री अब कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।