फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर से आ रही गोल्डन टेंपल का पेंटो टूटा, कई ट्रेेनें लेट

Tue, 22 Oct 2019 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
golden temple pento brake
विज्ञापन
अमृतसर से आ रही गोल्डन टेंपल के इंजन का जगाधरी-अंबाला स्टेशन के बीच पेंटो टूटने से सोमवार को रेल यातायात बाधित रहा। सिटी स्टेशन पर सुबह करीब पांच बजे आने वाली यह ट्रेन चार घंटे देरी से सुबह 9:20 बजे पहुंची। ऐसे में में इस रूट पर आने वाली अन्य ट्रेनें भी बाधित रहीं। जम्मू से आने वाली शालीमार एक्सप्रेस भी अपने तय समय से दो घंटे की देरी से सुबह 10:30 बजे सिटी स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


वहीं, प्रयागराज से आने वाली नौचंदी और संगम एक्सप्रेस की लेटलतीफी में सुधार हुआ। प्रयागराज से वाया कानपुर, सिटी स्टेशन आने वाली संगम एक्सप्रेस तय समय से सात मिनट पहले सुबह 6.18 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। नौचंदी एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से सुबह 8:15 बजे सिटी स्टेशन पहुंची।
Trending Videos
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी और रद्द होने से सबसे ज्यादा दैनिक यात्री प्रभावित हो रहे हैं। शाम के समय दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनें लेट रहीं। रेवाड़ी से चलकर वाया नई दिल्ली, मेरठ आने वाली शटल एक घंटे देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी घंटों लेट रही।

दोहरीकरण के चलते कई ट्रेनें रद्द
देहरादून सेक्शन के लक्सर-हरिद्वार स्टेशन और मुजफ्फरनगर-टपरी के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों का आवागमन बाधित हो रहा है। सुबह के समय सहारनपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनें रद्द हो रही हैं।
सोमवार को अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस, हरिद्वार पैसेंजर रद्द रहीं। अहमदाबाद से हरिद्वार तक जाने वाली योगा एक्सप्रेस का संचालन मेरठ सिटी तक किया जा रहा है। 22 अक्तूबर को कमिश्नर रेलवे सेफ्टी के लक्सर -हरिद्वार स्टेशनों के बीच निरीक्षण के बाद ही ट्रेनों की स्थिति सामान्य हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें