फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: आज से अंत्योदय कार्ड धारकों के बनेंगे गोल्डन कार्ड, पांच लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा का ले सकेंगे लाभ

Mon, 11 Oct 2021 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ ले सकेगा। 
विज्ञापन
मेरठ डाकघर में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले के 9900 अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों के सोमवार से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए ‘आयुष्मान अंत्योदय के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री राज्य मुख्यालय पर लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। जिसका हर जिले में सजीव वेबकास्ट किया जाएगा। ब्लाक स्तर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 100 से 125 अंत्योदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन


खाद्य एवं रसद विभाग व पंचायती राज विभाग के सहयोग से अधिक से अधिक अंत्योदय लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने को कहा गया है। एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ ले सकेगा। अधिक से अधिक आबादी को इस योजना के तहत लाभांवित करने का काम तेजी से चल रहा है, जिससे उनकी गाढ़ी कमाई इलाज पर खर्च न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें