फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सर्राफा बाजार में दुकान से 18 लाख का सोना लूटकर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 Aug 2019 02:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में बदमाशों न बुधवार देर रात सराफा बाजार स्थित दुकान से अठारह लाख की कीमत का सोना लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। गुरुवार को जानकारी लगने पर व्यापारियों ने  हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को शांत किया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देहलीगेट थानाक्षेत्र में नील गली में सोना रिफाइन करने वाली दुकान से बुधवार रात बदमाशों ने 18 लाख की कीमत का सोना पानी की फोम में चोरी कर लिया।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह दुकान मालिक ने पुलिस को लूट की जानकारी दी। वहीं आसपास के व्यापारियों में घटना से रोष हो गया। सूचना पर एसओ देहली गेट थाना, रविंद्र पलावत मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। 

पुलिस के अनुसार आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि सर्राफा बाजार में इससे पहले भी लूट की वारदातें हो चुकी हैं।

कुछ ही दिन पहले यहां एक सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे। वहीं गुरुवार को हुई लूट के बाद दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें