फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अमेरिका टेरिफ वॉर के चलते सोना हुआ महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अमेरिका द्वारा शुरू की गई टैरिफ वॉर, भारत का लगातार टूटता शेयर बाजार और रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रभाव सोने की महंगाई का कारण बन गया है। शहर में सोने का भाव ढाई माह में 90,800 पहुंच गया है। चांदी का भाव भी बढ़कर 1 लाख 2 हजार 800 पहुंच गया है।
विज्ञापन

सोने का भाव बढ़ने से बाजार में डिमांड भी कम हुई है। कोविड के बाद लाइट वेट ज्वैलरी की डिमांड भी तेजी से बढ़ी है। निवेश की दृष्टि से कुछ लोग सोने की खरीदारी कर रहे हैं। इंडियन बुलियन ट्रेड कॉरपोरेशन के निदेशक आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि बाजार के अस्थिर होने का सबसे बड़ा कारण अमेरिका का टैरिफ वॉर है। भारत में इसे आयात शुल्क कहा जाता है। इस टैरिफ वार से यूरोप देशों के साथ एशिया भी प्रभावित है। भारतीय शेयर बाजार तो काफी दिनों से नीचे जा रहा था। अब चार दिन पहले अमेरिका का शेयर बाजार भी टूटा और लोगों का बहुत अधिक नुकसान हुआ। चैंबर फॉर डेवलेपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ एमएसएमई के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध भी सोने के भाव को प्रभावित कर रहा है। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ढाई माह में सोने का भाव 11, 650 रुपये बढ़ गया है। बाजार में रिटेल कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सोने के भाव..
1 जनवरी - 79,150
1 फरवरी - 84,650
1 मार्च - 87,800
15 मार्च - 89,900
17 मार्च - 90,800
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें