फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजी बाजार में कारोबारी की दुकान से 80 लाख का सोना-चांदी चोरी

विज्ञापन
सुनील कैथवास....कागजी बाजार की रबड़ी वाली गली बालाजी मार्केट में एसके टंच की दुकान के ताले तोड़
विज्ञापन
- चोरों ने ताले तोड़कर दिया वारदात को अंजाम, अपने ताले लगाकर चले गए
विज्ञापन

- घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया हंगामा, कोतवाली पुलिस को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के रबड़ी वाली गली कागजी बाजार में शनिवार रात सराफा कारोबारी ब्रह्मपुरी मास्टर कालोनी निवासी सतीश सालुखे की दुकान के ताले तोड़कर 80 लाख रुपये के सोना और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। इसके बाद बदमाश दुकान में अपने ताले लगाकर भाग गए। सुबह कारोबारी दुकान पर पहुंचे और ताले बदले देखे तो उन्होंने आसपास के व्यापारियों को घटना के बारे में जानकारी दी।
सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी की। फॉरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की। घटना के विरोध में मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस का घेराव कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। पुलिस सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ जांच के लिए ले गई।
विज्ञापन

कागजी बाजार में बहुत पुराना बालाजी मार्केट है। इसके अंदर सतीश सालुखे की सोना और चांदी को शुद्ध करने की दुकान है। रक्षाबंधन के चलते शनिवार को सतीश ने अपनी दुकान दोपहर ढाई बजे बंद कर दी थी। शनिवार करीब दस बजे दुकान के ताले तोड़कर तिजोरी से 750 ग्राम शुद्ध सोना और छह किलो चांदी चोरी कर ली गई। इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ एएसपी अंतरिक्ष जैन पहुंचे। उन्होंने यहां घटना के बारे में जानकारी ली।मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर रोष जताया।
-
दुकान में ही रखकर गए थे चाबी
पूछताछ में कारोबारी सतीश ने बताया कि तिजोरी की चाबी वह दुकान के अंदर ही रखकर जाते हैं। चोरों ने उनकी दुकान के शटर के ताले तोड़कर चाबी निकालकर तिजोरी खोली और आराम से 80 लाख रुपए का सोना-चांदी चुरा लिया। दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि दो बदमाश उनकी दुकान पर करीब साढ़े दस बजे आए और ताले तोड़कर सामान चोरी करके ले गए। आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। बदमाशों ने दुकान में अपने ताले लगा दिए। कागजी बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज गर्ग, कोषाध्यक्ष विकास रस्तौगी, विजय मराठा, पिंटू वर्मा, यश रस्तौगी सहित आदि ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की।



पुलिस की पिकेट...फिर भी चोरी करके भाग गए बदमाश

इस घटना से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सराफा बाजार में पुलिस की पिकेट रहती है। इतना ही नहीं, बजाजा बाजार में भी पुलिस की पिकेट तैनात रहती है। इसके बावजूद बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से आसानी से फरार हो गए। इसको लेकर भी लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

मेरठ बुलियन ट्रेडर्स ने आज बुलाई बैठक
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को बैठक बुलाई गई है। उनके बाजार में पर्याप्त संख्या में कैमरे हैं। बाजार के कुछ कैमरे खराब हैं। व्यापारियों से कहा जाएगा कि वे सीसीटीवी कैमरे दो दिन के अंदर ठीक करा लें, ताकि चोरी और लूट जैसी घटनाओं पर सीसीटीवी की मदद से आरोपी पकड़े जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें