मेरठ के सूरजकुंड पार्क के बाहर हर शाम आपको जायके का भंडार देखने को मिल जाएगा। इसी जगह आप वरुण चाट भंडार पर आप स्वादिष्ट टिक्की और गोल गप्पों का मजा ले सकते हैं। माधवपुरम निवासी दीपक कुमार ने 12 साल पहले सूरजकुंड पार्क के बाहर वरुण चाट भंडार के नाम से काम शुरू किया। पहले से मौजूद दूसरी दुकानों से स्पेशल जायका तैयार करने की ठानी। उन्होंने दाल वाली स्टफ टिक्की के साथ,स्टफ गुझिया और पांच तरह के पानी के साथ गोल गप्पे बनाने शुरू किए। दीपक के बेटे वरुण ने बताया कि दुकान पर हींग, जीरा, राई, खट्टा व सोंठ वाले मीठे पानी के साथ सूजी व आटे के गोल गप्पों का स्वाद लोगों को भाता है।
यहां शाम के वक्त लोग परिवार, दोस्तों सहित अकेले भी गोल गप्पे व टिक्की का स्वाद लेने आते हैं। दोपहर से रात 10:30 बजे तक खुलने वाली दुकान पर टिक्की गोलगप्पे, दही पापड़ी, स्टफ टिक्की, स्टफ गुझिया तैयार की जाती है। वरुण के मुताबिक बाजार के मसाले पर ज्यादा विश्वास नहीं होता है, इसीलिए बाजार से साबुत मसाले लगाकर स्वयं ही पिसाई करते हैं, जिसके चलते 12 सालों से जायका अब भी एक समान है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/