बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गुफा वाले बाबा मंदिर के निकट खेत में छह गोवंश का कटान किया गया। इसका पता लगते ही हिंदू संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। कार्रवाई को लेकर उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में मुकदमा दर्ज कर अफसरों ने जल्द ही केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया। तब वे शांत हुए। यह घटना शनिवार रात की है। इसके बाद रविवार को भी जमकर हंगामा हुआ।
सरूरपुर कलां गांव के किसान चौधरी सुरेश का खेत गुफा-बाबा मंदिर के सामने नौरोजपुर जाने वाले रास्ते पर है। रविवार सुबह उनके खेत में गोवंश के अवशेष पड़े मिले। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे और विरोध करते हुए हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इस दौरान गोवंश के अवशेष मौके से उठाने को लेकर उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीओ दिलीप सिंह ने उनको समझा-बुझाकर शांत किया। विहिप के मीडिया प्रभारी सुनील चौहान का कहना है कि छह गोवंश का रात में कटान किया गया है। बाद में सरूरपुर ग्राम प्रधान जीत सिंह की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
पढ़ें : भाजपा विधायक ने फिर दिया विवादित बयान, ये क्या बोल गए नेता जी
गुफा बाबा मंदिर के पास गोवंश कटान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केस का जल्द खुलासा न होने पर करेंगे आंदोलन : हिंदू संगठनों से जुड़े ब्रजमोहन, विक्की चौधरी, हिमाशु शर्मा, दामोदर शर्मा, राकेश चौहान आदि ने गोवंश की हत्या पर आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने जल्द केस का खुलासा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
भट्ठे की झुग्गियों में मिले पशुओं के अवशेष
हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि गोवंश का कटान भट्ठे की ईंट पथाई वाले स्थान पर किया गया है। भट्ठे की झुग्गियों में पुराने अवशेष पड़े हुए मिले। इससे आशंका है कि यहां लंबे समय से पशुओं का कटान किया जा रहा है।
पढ़ें : भूलकर भी इस शहर में कबाब मत खाईएगा... सच्चाई जानकर सन्न रह जाएंगे, देखें तस्वीरें
डेढ़ माह पूर्व ट्यौढ़ी में मिले थे गोवंश के अवशेष
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ट्यौढ़ी गांव के पास भी डेढ़ माह पूर्व मृत गोवंश पड़े मिले थे। उनको गर्दन रेतकर मारा गया था। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। बड़ौत थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने केस का अभी तक खुलासा नहीं किया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/